Share

एजेंसीं न्यूज
कुशीनगर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर ग्राम नहीं तो स्वराज नहीं और इसके बिना राष्ट्र अधूरा है। धारा 370 व रामजन्म भूमि को लेकर कार्यकर्ताओं ने जो संघर्ष किया वह फलीभूत हुआ है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सबके विकास के प्रति संकल्पित है। सरकार जनता की अपेक्षाओं व खरा उतरेगी।
डिप्टी सीएम सेवरही में स्थित किसान पीजी कालेज में आयोजित राष्ट्रीय विकास में ग्राम स्वराज की भूमिका विषयक गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने तमकुही रोड-अहिरौली दान मार्ग, तमकुही रोड- रामपुर बरहन मार्ग के निर्माण कार्य स्वीकृत करने की घोषणा की। संगोष्ठी की महत्ता पर उन्होंने अपने जाने बाद भी जारी रखने को कहा।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि गांधी जी का मूलमंत्र स्वदेशी व स्वराज था। जिसके बूते ब्रिटिश सरकार को उखाड्ने में मदद मिली। तकली व चरखा अस्त्र थे। स्वदेशी के माध्यम से उन्होंने स्वाभिमान जगाया। स्वराज के लिए अहिंसात्मक आंदोलन चलाया। वह गांव को लोकतंत्र की आधारशिला मानते थे। गांव की रचना राज्य से भिन्न था। राजनीति में कपटबाजी को अछूत माना। अफ्रीका व अमेरिका के बड़े नेता गांधी जी को आदर्श माने। राज्यपाल ने संविधान के मूल कर्तव्यों का पालन करने को प्रेरित करते हुए कहा कि इससे स्वराज की परिकल्पना साकार होगी। इससे गांधी जी का सपना भी साकार होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *