जिला सूचना कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

235
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। षासन से प्राप्त दिषा निर्देषों के क्रम में संविधान को ग्रहण किये जाने की तिथि 26 नवम्बर को “संविधान दिवस” के रुप में जिला सूचना कार्यालय मुरादाबाद में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा एवं प्रतिबद्धता की षपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर कार्यालय के लेखाकार हरि सिंह ने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों एवं पत्रकारों को संविधान में उल्लिखित कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी से अनुपालन सुनिष्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बताया कि भारतीय लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण 70वीं वर्ष गांठ के अवसर पर भारत सरकार द्वारा संविधान के महत्वपूर्ण बिन्दु- मूल कर्तव्यों के संबंध में एक राष्ट्रीय अभियान जन जागरुकता हेतु चलाये जाने का निर्णय लिया गया है, जो कि संविधान दिवस आज दिनांक 26 नवम्बर 2019 से दिनांक 14 अप्रैल 2020 तक बाबा साहब आम्बेडकर की जयंती जो कि “समरसता दिवस” के रुप में मनाया जा रहा है, तक चलेगा। संविधान दिवस का मूल उद्देष्य लोगों को संविधान के प्रति जागरुक बनाना है, ताकि आम जन अपने भारतीय संविधान के विषय में जाने और अध्ययन करें तभी इस दिवस की सार्थकता सिद्ध होगी। इस अवसर पर कर्मचारीगण एवं पत्रकारगण आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY