Share

एजेंसीं न्यूज
लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि असोम की एनआरसी के दौरान कुछ खामियां रहीं जिनको दूर किया जा रहा है। यही नहीं सरकार अब पूरे देश में एनआरसी करवाएगी। हमारी सरकार ने छोटे उद्योग में पोर्टल शुरू किया। उद्यम सखी है, जिस पर सारी जानकारी उपलब्ध है। आप सब उसको देखें। फिक्की में ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में आत्मविश्वास आता है। कार्यक्रम की उपयोगिता होती है, मेरी पोस्ट देखकर मुझे मत आंकिये। पद से कद बड़ा नहीं होता है। कद कृतियों से बड़ा होता है, व्यवहार से बड़ा होता है, मैं निरा गांव का ही हूं। साधारण किसान परिवार से हूं। ये बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिक्की फ्लो की ओर से फेस टू फेस कार्यक्रम में कही।
राजनाथ सिंह ने असोम से आई महिला उद्यमी के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब गृहमंत्री था तब भी एनआरसी हुई थी। सरकार पूरे देश में एनआरसी करवा रही है। हमारा ये हक है कि हम ये जानें कि आखिर देश कौन स्वदेशी है और कौन विदेशी।
हम राजनीति समाज और देश बनाने के लिए करते थे। नकल अध्यादेश इसी सोच के तहत लाये हैं। मैंने एमएलए से लेकर रक्षा मंत्री तक का सफर तय किया। आज देश सुरक्षित हैं, हमारे प्रधानमंत्री फैसले लेने में बिल्कुल देर नहीं करते हैं। भारत के प्रति दुनिया में सम्मान बढ़ा है। सब भारत को ताकतवर मानते हैं। भारत में लोगों को आर्थिक लाभ देख रहे हैं। मुद्रा योजना में बिना सिक्योरिटी का लाभ लिया है। सबसे ज्यादा महिला, पिछड़े और एससी एसटी हैं। आप सबका सहयोग समाज निर्माण है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *