हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। पिछले काफी समय चैक पड़े पक्का बाग नाले की सफाई का अभियान इस शुक्रवार सुबह चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने काफी मेहनत के बाद नाले में पटी गंदगी को बाहर निकाला। सफाई निरीक्षक सुनील गुर्जर के नेतृत्व में सफाई अभियान चला। क्षेत्रवासियोें ने बताया कि यह नाला काफी समय से बंद पड़ा था। सफाई निरीक्षक ने बताया कि नाले को अभियान चलाकर पूरी तरह गंदगी मुक्त कर दिया गया है। इस दौरान सफाई कर्मचारी जसवीर ने अपनी टीम के साथ नाले को खोलने का काम किया।











