Share

लखनऊ। सिंगापुर के दो दिन के दौरे पर पाकिस्तान को काफी खरी-खोटी सुनाने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सिंगापुर में राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री और उप-प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की।
सिंगापुर में चीन की विस्तारवादी नीति और आतंकवाद पर पाकिस्तान को चुनौती देने वाले राजनाथ सिंह अब तीन दिन अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छावनी के एएमसी स्टेडियम में 23 नवंबर को आयोजित होने वाली रक्षा पेंशन अदालत में आने वाले पूर्व सैनिकों व दिवंगत पूर्व सैनिकों की पत्नियों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इसके बाद 24 नवंबर को वह सुबह दिल्ली के रवाना होंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भव्घ्य स्वागत किया। इसके बाद वह रविंद्रालय पहुंचेंगे, जहां पर भाजपा महानगर इकाई उनका सम्मान करेगी। शनिवार को राजनाथ सिंह पूर्व सैनिकों व दिवंगत पूर्व सैनिकों की पत्नियों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। पूर्व सैनिकों व दिवंगत पूर्व सैनिकों की पत्नियों के लिए शहर के 12 स्थानों से सेना की बसें मिलेंगी। वहीं पेंशन अदालत आयोजन स्थल पर वयोवृद्ध पूर्व सैनिक ई रिक्शा से एक स्टाल से दूसरे स्टाल तक जाएंगे। दोपहर में पूर्व सैनिकों के साथ सैन्य अधिकारी भोजन भी करेंगे। वहीं मध्य कमान सेनाध्यक्ष ले. जनरल इकरूप सिंह घुमन ने एएमसी स्टेडियम पहुंचकर पेंशन अदालत से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।
जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी कर्नल (अवकाश प्राप्त) बीएस शुक्ल ने बताया कि सुबह नौ बजे से पेंशन अदालत में पूर्व सैनिकों की समस्याएं दूर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी को पहले टोकन दिए जाएंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *