Share

एजेंसीं न्यूज
गोरखपुर। गोरखपुर के विंध्यवासिनी पार्क (व्ही पार्क) का नाम बदलने पर सियासत शुरू हो गई है। पार्क का नाम बदलकर हनुमान प्रसाद पोद्दार राजकीय उद्यान किए जाने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताते हुए ट्वीट कर आपत्ति जताई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी पार्क का नाम बदलने पर सम्पूर्ण स्वाधीनता संग्राम का अपमान बताया है।
पार्क में लगे शिलापट के मुताबिक पार्क की स्थापना 1952 में हुई थी। लगभग 35 एकड़ में फैले इस पार्क में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग सुबह व शाम टहलते हैं। इसके अलावा यहां पर बड़ी संख्या में लोग योग आदि भी करते हैं। बच्चों में भी यह काफी लोकप्रिय है।
यह पार्क वी आकार में होने के साथ ही शहर में ग्रीनरी का सबसे बड़ा एरिया है। इसमें बड़हल, खिरनी, शमी समेत 40 विलुप्तप्राय हो चुके पौधे भी संरक्षित किए गए हैं। लीची व आम के सैकड़ों पेड़ हैं जिससे विभाग को हर साल लाखों रुपये की आमदनी होती है। गुलाब के फूलों की लगभग 30 प्रजातियां इस पार्क में मौजूद है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *