Share

एजेंसीं न्यूज
बाराबंकी। बीती रात करीब 11 बजे प्राइवेट बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार एक नवजात शिशु समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, बस में सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को पुलिस की मदद से लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया।
घटना निंदूरा क्षेत्र के बडूडूपुर थानाक्षेत्र के बाबा कुटी के पास हुई। दरअसल, महमूदाबाद सीतापुर की तरफ से सत्घ्संग के लागों को जनपद महाराजगंज ले जा रही बस (डीएल 1 पीबी 3646) की टक्घ्कर लखनऊ से महमूदाबाद की ओर जा रही बोलेरो (यूपी 34 एवी 6179) से हो गई। घटना में बोलेरो सवार एक नवजात शिशु की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल हुए। आननफानन में एंबुलेंस की मदद से घायलों को बाराबंकी के सीएचसी ले लाया गया। जहां डॉक्घ्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आठ की हालत गंभीर देख लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सभी घायल व मृतक सीतापुर जिले के निवासी हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *