Share

एजेंसीं न्यूज
कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 नवंबर को शहर आएंगे। वह यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि प्रवास करेंगे। इस दौरान वह उद्यमियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। एक दिसंबर को सुबह 10.30 बजे चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम का प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
30 नवंबर को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में एल्युमिनाई मीट होगी। राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय से संबद्ध डीएवी कॉलेज से ही पढ़ाई की है। ऐसे में यहां के पूर्व छात्र उनसे मिलेंगे और पुराने दिनों की यादें ताजा करेंगे। यहां वह दोपहर 12.30 बजे से 1.40 बजे तक रहेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति पीएसआइटी भौंती में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेंगे। छात्र-छात्राओं को सफलता के मंत्र बताएंगे। शाम के समय नगर निगम में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद ही उन्हें नगर निगम में सम्मानित करने की तैयारी थी लेकिन उस समय कार्यक्रम पर स्वीकृति नहीं मिल मिल पाई थी। अब अनुमति मिली है तो वहां तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राष्ट्रपति सर्किट हाउस में चिकित्सक, शिक्षक, सांसद, विधायक, महापौर, उद्यमियों, कारोबारियों से मिलेंगे। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने बताया कि कार्यक्रमों के लिए व्यवस्था चाक-चैबंद की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *