हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। गंज बाजार को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा गुरहट्टी चैराहे पर एंगल लगाकर केवल दुपहिया वाहनों के लिए ही रास्ता दिया गया है। यह व्यवस्था दीपावली के मौके पर की गयी थी। इन फोल्डिंग एंगल को रात के समय हटा दिया जाता है मगर दिन के समय भी ठेला रिक्श वाले इन एंगल को हटाकर चैराहा आसानी से पार कर लेते है। बुधवार दोपहर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। गुरहट्टी चैराहे पर ट्रैफिक जाम को सुलझा रहे पुलिसकर्मी की मौजूदगी में गंज बाजार की ओर से आने वाले कुछ ठेला रिक्शा चालकों ने एंगल को हटाकर अपनी रिक्शा क्रास की। मौके पर मौजूद संवाददाता ने जब पुलिसकर्मी से पूछा कि इनके खिलाफ कोई कार्यवाही क्यूं नहीं तो सिपाही का कहना था कि मैं अकेला क्या-क्या देखूं। लोगो ने बताया कि यहां तो रोज ही ऐसा होता है। इसी वजह से अक्सर इस रोड पर जाम रहता है।











