ओएनजीसी सीमांत जनपद उत्तरकाशी की रवाईं घाटी में क्रूड ऑयल की तलाश कर रहा

251
Share

उत्तरकाशी। तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) सीमांत जनपद उत्तरकाशी की रवाईं घाटी में क्रूड ऑयल की तलाश कर रहा है। ओएनजीसी और अल्फा जिओ इंडिया लिमिटेड कंपनी हैदराबाद संयुक्त रूप से इस अभियान पर काम कर रहे हैं। करीब सप्ताह भर से इनकी संयुक्त टीम वनों और तलहटी वाले इलाकों में भूगर्भीय सर्वेक्षण कर हाईड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्राकृतिक गैस तेल की संभावनाओं का पता लगाने में जुटी हैं।
अल्फा जिओ इंडिया लिमिटेड कंपनी के सुपरवाइजर शंकरचंद ने बताया कि विशेषज्ञ तकनीकी टीम मशीनों के जरिये पहाड़ों की तलहटियों, घाटियों और अवसादी चट्टानों वाले क्षेत्रों में प्राकृतिक हाईड्रोकार्बन और प्राकृतिक गैस एवं ऑयल स्त्रोत की संभावना तलाश रहे हैं। पहले चरण का सर्वे वर्ष 2017 में हो चुका है। यह दूसरा चरण है। तीसरे चरण में एडवांस सर्वे होगा, जिसमें विशेषज्ञों की टीम भी शामिल होगी।
उन्होंने बताया कि रवाई घाटी क्षेत्र में इनदिनों सात दल सर्वेक्षण कर रहे हैं। इनमें 250 से अधिक तकनीकी जानकार शामिल हैं। पुरोला के कोरना, कुमोला, नोरी समेत बेणाई, गोठूका आदि वन क्षेत्र में हर 60 मीटर की दूरी पर सॉर्ट प्वाइंट और 20 मीटर की दूरी पर रिसीवर प्वांइट ड्रिल किये जा रहे हैं। जिनकी गहराई 22 मीटर तक होगी। ब्रह्मखाल से ऋषिकेश तक ऐसा किया जाएगा। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के विलासपुर क्षेत्र में भी भूगर्भीय सर्वेक्षण हुआ।

LEAVE A REPLY