कूच बिहार ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की अंडर-19 टीम का हुआ चयन

198
Share

देहरादून। पुरुष अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने पहले तीन मैचों के लिए टीम का चयन कर लिया है। टीम की कप्तानी अखिल सिंह रावत को सौंपी गई है, जबकि गौरव जोशी उपकप्तान की भूमिका में रहेंगे है।
22 नवंबर से पुरुष अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इसके लिए सीएयू की टीम का चयन कर लिया गया है। अंडर-19 में उत्तराखंड टीम इलीट ग्रुप सी से खेलती नजर आएगी। 22 नवंबर को उत्तराखंड का पहला मुकाबला सौराष्ट्र के साथ होगा।
अखिल सिंह रावत (कप्तान), गौरव जोशी (उपकप्तान), अभिनव भट्ट, कुनालवीर सिंह, एकलव्य गुप्ता, कुशाग्र मलकानी, कमल सिंह कन्याल, मनमोहन सिंह मेहरा, अनमोल शाह, मोहित कुमार, गौरव चैधरी, इरफान अली, देवेंद्र सिंह बोरा, अंकित मनोरी, रविंद्र सिंह नेगी, जबकि गौरव नेगी, देवेश जोशी, प्रशांत चैहान, सत्यम बालियान, रोहन भंडारी, अक्षय चैहान को स्टैंडबाय में रखा गया है।
सपोर्टिंग स्टाफ में पी कृष्ण कुमार को बतौर हैड कोच ध्रुव सिंह को सहायक कोच, तेजवीर सिंह को ट्रेनर, आशीष जैन को फिजियो, पीके रघुवंशी को वीडियो एनालिस्ट और नवनीत मिश्रा को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY