Share

हुकूमत एक्सप्रेस
अमरोहा। अमरोहा के पूर्व सांसद चैधरी कंवर सिंह तंवर ने आज तिगरी गंगा मेले में आये लाखों श्रृद्धालुओं पर हैलीकाॅपटर से फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंनें उत्तर प्रदेेश के मिनी कुंभ कहे जाने वाले तिगरी गंगा मेले को लेकर आम जनता से अपील करते हुए कहा कि पहले इस विशाल तिगरी गंगा मेले में आने वाले सभी लाखों श्रृद्धालुओं का स्वागत करते है, और साथ ही अपील करते हैं कि वह गंगा मेले में प्लास्टिक और पाॅलीथीन का इस्तेमाल न करें। गंगा मैया को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने में अपना सहयोग दें। क्योंकि आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होना है, इसीलिए इस बात का सभी ध्यान रखें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *