Share

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के एतिहासिक फैसले के बाद अब यहां के संत-महात्मा नई मांग कर रहे हैं। संतों में यह मांग जोर पकडने लगी है कि भव्य राम मंदिर के निर्माण से पहले फिलहाल अस्थाई मंदिर बने। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश की अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने अयोध्या की विवादित जमीन पर रामलला विराजमान का हक माना है। सुप्रीम कोर्ट के मंदिर निर्माण के पर फैसले के बाद अब रामलला को लेकर अयोध्या के साधु संतों के बीच एक नई मांग उठने लगी है। अब जब फैसला राम मंदिर के पक्ष में आ चुका है तो कई संतों ने मांग की है कि भव्य मंदिर निर्माण से पहले फिलहाल रामलला के टेंट को व्यवस्थित किया जाये। इसके साथ ही अब नये कपड़े बनाए जाएं। इसके साथ ही यहां पर छोटा-मोटा अस्थाई मंदिर तब तक बनवाया जाए जब तक भव्य राम मंदिर नहीं बनता।
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि यह काम जल्द किया जाए क्योंकि लंबे समय से रामलला टेंट में है और मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में मंदिर निर्माण में लगने वाले वक्त तक यहां पर आने वाले लोग एक सुव्यवस्थित रामलला का दर्शन लोग कर सकें। रामलला तंबू से निकाले जाएं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *