Share

एजेंसीं न्यूज
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएवी कॉलेज के मैदान में आयोजित गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सभी को प्रकाशोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहाकि आज से 550 वर्ष पहले धर्म के प्रकाश के लिये जिस पुंज का जन्म हुआ उसका प्रकाश अभी फैला है। करतारपुर साहिब की आपको और प्रधनमंत्री को बधाई देता हूं। हम शीघ्र ही ननकाना साहिब भी जा पाएंगे। गुरुजी का प्रकाश देश ही नही इंडोनेशिया से लेकर कई देशों तक फैला है। बाबर को जावर कहने का साहस गुरु नानक जी ने किया था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, सिख पंथ की नींव रख कर नानक जी ने त्याग और बलिदान का संदेश दिया। कार्तिक पूर्णिमा के साथ उन्हें याद किया जा रहा है। तीन संदेश, तीरथ, नाम और बांट कर खाने का संदेश दिया। गुरु नानक देव ने साधन विहीन होने के बावजूद उस समय ज्ञान का प्रसार किया। ज्योति पुंज से शक्ति पुंज का संदेश दिया। सिख समाज काम में विश्वास रखता है। सिमरन भी करता है।
सीएम ने कहा, गुरुद्वारे के पास कोई भूखा नहीं रहता। गुरुदवारा भले ही सिखों का हो, लेकिन लंगर में सद्भव नजर आता है। नगर कीर्तन के स्वागत करने का मौका भी मुझे मिला। हर भरतीय के लिये गर्व की बात है कि पूरी दुनिया गुरु का प्रकाश पर्व मना रहा है। गुरुनानक देव के सभी स्थानों को चिन्हीकरण कर सौन्दर्यी करण पर्यटन विभाग करेगा। कार्य योजना तैयार है। उप मुख्यंमत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि सिख समाज देश के लिये समर्पित रहता है। गुरु नानक देव का भ्रमण हमें जोड़ता है। करतार पुर साहिब कॉरिडोर बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश में भी बात करने में कोई कोताही नहीं की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *