Share

मु0 रिज़वान
मुरादाबाद। ‘‘सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा’’। देर रात तक महानगर में पैगम्बर की यौमे पैदाइश पर निकलने वाले जुलूस में नारे बुलंद होते रहे। बच्चों से लेकर बड़े तक ठंडक भरी रात में जुलूस में शामिल होकर मुस्तफा के लिए अपनी दीवानगी जाहिर करते रहे। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस देर रात में जाकर सम्पन्न हुआ और सोमवार तड़के में जुलूस में शामिल गाड़ियां घरों को वापस पहुंची। देर रात जुलूस के मदरसा जामिया नईमियां में पहुंचने पर यहां लोगों ने हुजूरे पाक के मुह ए मुबारक की ज्यारत की। काफी संख्या में गाड़ियां होने के कारण जुलूस देर रात सम्पन्न हुआ। थके हारे लोग सोमवार तड़के घरो को वापस लौटे। महानगर में देर रात तक ईद मिलादुन्नबी की रौनक छाई रही। वहीं जुलूस के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। महानगर के करूला, जयंतीपुर के अलावा शहर से भी भारी संख्या में वाहन जुलूस में शामिल हुए। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में खूबसूरत झांकियां आर्कषण का केन्द्र बनी रही और लोगों ने इन्हें सराहा। हुजूर पाक के रोजे, काबा शरीफ, मदीना आदि झांकियां बहुत ही खूबसूरती के साथ बनी हुई थी और महानगर के युवाओं के हुनर की सभी ने दाद दी। वहीं इससे पहले सुबह से शाम तक घरेां व बाजारों में नजरो नियाज का सिलसिला चला और लंगर हुए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *