Share

रुड़की। रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक भारती शर्मा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को न्याय हित में काम करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही वादकारियों को समय से न्याय दिलाने की भी बात कही।
बुधवार शाम रामनगर स्थित कोर्ट में रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक भारती शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को हमेशा सत्य की लड़ाई लड़नी चाहिए। वादकारियों को समय से न्याय दिलाने का प्रयास करना चाहिए। एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण तोमर ने कहा कि वह हमेशा एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करेंगे। बार और बेंच के बीच तालमेल बनाकर काम किया जाएगा। वादकारियों को समय से इंसाफ दिलाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम में एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण तोमर, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, सचिव पंकज कुमार, सह सचिव अमरजीत मौर्य, कोषाध्यक्ष नीरज चैहान, पुस्तकालय अध्यक्ष विनीत कुमार तथा ऑडिटर कपिल देव को चुनाव अधिकारी दिनेश पंवार और राव राशिद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारियों एवं अन्य अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। समारोह में उत्तराखंड बार कौंसिल के सदस्य राव मुनफैत, पूर्व अध्यक्ष चैधरी लिल्लू सिंह, पूर्व सचिव राहुल कुमार, सुखपाल सिंह पंवार, अमरपाल सिंह, बलबीर सिंह, राजपाल, अनिल कुमार, केपी शर्मा, दीपाली त्यागी, जावेद अख्तर, राव नावेद, नील, रवि, सुमित कुमार, मोहन कौशिक आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *