Share

कलियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने कलियर दरगाह में चादर चढ़ाकर देश में भाईचारा और सौहार्द बने रहने के साथ ही एकता-अखंडता की दुआ मांगी। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर देश की उन्नति और विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी बुधवार को प्रसिद्ध दरगाह कलियर पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद कलियर दरगाह में प्रह्लाद मोदी ने चादर और फूल पेश किए। इस दौरान मियां अलीशाह ने दुआ करवाई। वहीं, बाद में पत्रकारों से बातचीत में प्रह्लाद मोदी ने कहा कि कलियर की पाक जमीं दरगाह साबिर पाक में उन्होंने देश के लिए दुआ मांगी है।
प्रह्लाद मोदी ने कहा कि जल्द ही देश में एक अहम और बड़ा फैसला आने वाला है। सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा वो हम सबको स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम आपस में भाई-भाई हैं, लेकिन इससे पहले सभी भारतीय हैं। भारतीय होने के नाते हमारे लिए सबसे पहले देश है। हमें अपनी तहजीब और प्रेम को खत्म नहीं होने देना चाहिए। वहीं, प्रह्लाद मोदी के कलियर पहुंचने पर एसडीएम रुड़की रविंद्र सिंह बिष्ट ने उनकी अगवानी की। इस मौके पर मुगल, शायर अफजल मंगलौरी, अंकित शर्मा, शमा सबरीन आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *