Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। गुरुवार को एस०वी०एम०इंटर कॉलेज ,किसरौल में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी एवं माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया।छात्रा आँचल, दीपांशी, सुनयना, वंशिका के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। शिक्षक वर्ग में राजीव मिश्रा ,ऋषि गौड़,रेनू भटनागर, नीलम वर्मा, शुभ्रा शर्मा एवं शिवम शर्मा के द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया।कार्यक्रम का संचालन हर्षित रस्तौगी के द्वारा किया गया तथा अध्यक्षता प्रधानाचार्य के द्वारा की गई।कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाचार्य के द्वारा राष्ट्र की एकता और अखंडता हेतु पूरे विद्यालय को शपथ दिलवाई गई।
इस अवसर पर रेखा शर्मा ,कामना, अरविंद शर्मा वीरेंद्र चैहान, सुशील विश्नोई, राजेश मिश्रा, कल्पना शर्मा आदि उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *