Share

रुड़की। चमोली के जेलर के सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। जेलर का परिवार रुड़की उप कारागार के परिसर में स्थित सरकारी आवास में रहता है। परिवार के लोग कुछ दिन पहले रिश्तेदारी में गए थे।
चमोली की पुरसाड़ी जेल में तैनात प्रमोद पांडे इससे पहले रुड़की जेल के जेलर रह चुके हैं। इनका परिवार रुड़की जेल परिसर में बने सरकारी आवास में ही रहता है। बताया गया कि 26 अक्टूबर को उनके परिवार के लोग कहीं बाहर गए थे। देर शाम जब परिवार के लोग वापस आए तो सरकारी आवास के ताले टूटे देखे। आवास के अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ मिला।
इसके बाद पता चला कि घर में चोरों ने पायल, चांदी के सिक्के समेत हजारों का माल साफ कर दिया। जेल परिसर के अंदर चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना गंगनहर पुलिस को दी गई, जिसके बाद गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में जेल के अंदर ही शक की सुई घूम रही है। मामले की जांच की जा रही है हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *