कमलेश तिवारी हत्याकांड के खिलाफ शिवसैनिकों ने किया प्रदर्शन

257
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड के खिलाफ शिवसैनिकों ने रविवार को आंबेडकर पार्क के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में इस तरह की घटना को चिंताजनक बताया और मामले की जांच की सीबीआई से कराए जाने की मांग की।
प्रकरण को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संगठन के जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि कमलेश तिवारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए। हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। संगठन ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर कई गंभर सवाल उठाया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि इन दिनों प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। ऐसे में यहां तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। प्रदर्शन गुड्डू सैनी, डॉ. प्रकाश वीर विश्नोई, राकेश प्रजापति, जोगेंद्र सिंह, मंजू राठौर, अमित आदि रहे।

LEAVE A REPLY