Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। संभल के चोरों ने हरथला निवासी दरोगा के मकान में लाखों रुपए की चोरी की थी। सिविल लाइंस पुलिस ने संभल के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया। कब्जे से साढ़े चार लाख रुपए के जेवरात व पंद्रह हजार रुपए की नकदी व घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद हो गई। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। घर की रेकी करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है।
एएसपी आदित्य लांग्हे व सीओ क्राइम सुदेश गुप्ता ने सिविल लाइंस थाने पर संयुक्त प्रेस वार्ता में खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों के नाम नसीम निवासी अकरोली थाना बनियाठेर जिला संभल व कादिर बनियाठेर संभल बताए। दोनों शातिर चोर हैं। चोरी के कई मामले अलग-अलग थानों में पंजीकृत हैं। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने आठ अक्टूबर को स्टेशन रोड हरथला निवासी बागपत में तैनात दरोगा जाकिर हुसैन व सिपाही के घर चोरी की थी। पुलिस ने चोरी किए गए साढ़े चार लाख रुपए के जेवरात व पंद्रह हजार रुपए की नगदी भी बरामद हो गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *