Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। पति की लम्बी उम्र के लिए सुहागने गुरूवार को करवा चैथ का व्रत रखेंगी। रात्रि 8 बजे के बाद चांद का दीदार होने पर ही पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोलेंगी। करवा चैथ पर सजने संवरने के लिए बुधवार को सुहागनों ने बाजारो में जमकर खरीदारी की, हाथों व पैरों पर मेंहदी लगवायी। मेंहद स्टालों पर देर रात तक भीड़भाड़ देखने को मिली। वहीं जल के लिए मिट्टी के करवा की भी खूब बिक्री हुई। अपने सजना के लिए सज धज कर करवा चैथ का व्रत रखने के लिए सुहागनों ने बाजारों में देर रात तक खरीदारी की। आभूषणो से लेकर कपड़े आदि की भी खूब बिक्री हुई। करवा चैथ की पूजा का मुहूर्त शाम 5.50 से 7ः06 बजे तक है। वहीं व्रत का समय सुबह 6.21 से रात्रि 8.18 तक का है। यानि कुल 13 घंटे 56 मिनट तक बिना कुछ खाये पिये सुहागनों को पति की दीर्घायु के लिए करवा चैथ का व्रत रखना है। रात्रि 8.18 बजे चांद का दीदार करते हुए उसे अध्र्य देने के बाद पति के हाथों से जल पीकर ही व्रत खोला जायेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *