Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में निर्दोष हिन्दुओं की हत्याओं के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया तथा पश्चिम बंगाल मंे राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया। ज्ञापन में मांग की गयी है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 10 अक्टूबर को बन्धु प्रकाश पाल, उनकी गर्भवती पत्नी व 8 वर्षीय बेटे की जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई जिससे पूरा भारत व हिन्दू समाज आहत हुआ है। बांग्लादेशी घुसपैठियों की अत्यधिक संख्या के कारण उनके वोटो की लालची सरकार भी न केवल उनके असंवैधानिक कृत्यों की अनदेखी कर रही है बल्कि हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचारों को भ नजरअंदाज कर रही है बजरंग दल ने मांग की है कि पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाये, हत्याकांड की सीबीआई जांच करा हत्यारो को मृत्युदंड दिया जाये, पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू किया जाये, बांग्लादेशी घुसपैठियो को वापस बंग्लादेश भेजा जाये, नागरिकता बिल में संशोधन कर बंग्लादेश से प्रताड़ित हो आये हिन्दुओं को भारत की नागरिकता दी जाये।
प्रदर्शन के दौरान जय कुमार, अभिनव भटनागर, गौरव दूबे, विपिन शर्मा, बाबू, ललित सैनी, अनिल कठेरिया, संजय ठाकुर, भवनीश सिंह सेंगर, अमरदीप शर्मा समेत भारी संख्या में बजरंगदल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *