एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत हस्तशिल्पियों व उद्यमियों का सर्वे करने वाली कम्पनी के प्रतिनिधि के साथ जिलाधिकारी ने ली बैठक

773
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जिलाधिकारी राकेष कुमार सिंह ने एक जनपद एक उत्पाद के अन्र्तगत सभी हस्तषिल्पियों /उद्यमियों व सर्वे करने वाली दाराषाह एण्ड कंपनी प्राईवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि के साथ बैठक कलैक्टेªट सभागार में ली, जिसमें उन्होंने बताया कि ओे0डी0ओ0पी0 कार्यक्रम के सफल क्रियान्वय के लिए जनपद मंे ओ0डी0ओ0पी0 कलस्टर ई0को0 सिस्टम का अध्ययन किया जा रहा है, जिसमंे गैप्स को चिन्हित करते हुए उनका स्थानीय स्तर पर समाधान किया जा सके।
उन्होंने बताया कि जनपद में ओ0डी0ओ0पी0 के अन्र्तगत डी0एस0आर0/डी0पी0आर0 तैयार की जा रही है, जिसके लिए सभी हस्तषिल्प व उद्यमी 26 अगस्त तक अपने – अपने सुझाव लिखित रुप में उपायुक्त उद्योग को देना सुनिष्चित करें। इस अवसर पर उपस्थित उद्यमियों ने 5 किलोबाट तक विद्युत में सब्सिडी की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने घरेलू व कामर्षियल के बीच की दर निर्धारित करने का विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त उद्योग सी0एफ0सी0 केन्द्रों का निरीक्षण करें और देखें कि सभी संचालित सी0एफ0सी0 केन्द्रों पर मानक के अनुसार कार्य किया जा रहा है कि नहीं और कुछ बदलाव करने की आवष्यकता हो तो उस पर भी कार्यवाही करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मृदुल चैधरी, उपायुक्त उद्योग अनुज कुमार, एसपी टैªफिक सतीष चन्द्र, एलडीएम, डीएसटीओ, सहित सभी संबंधित अधिकारी व हस्तषिल्पी, उद्यमी मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY