Month: January 2023

दिल्ली: रोड शो के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी, नड्डा बोले- एक भी विधानसभा चुनाव नहीं हारेंगे

एजेंसी समाचार नई दिल्ली: पीएम मोदी ने आज दिल्ली में मेगा रोड शो किया। ये रोड शो पटेल चौक से शुरू होकर संसद मार्ग जय सिंह रोड जंक्शन पर खत्म…

कमजोरों और बेइमानों से भरी है चीन की आर्मी पीएलए में 3 लाख सैनिकों की कटौती

एजेंसी समाचार बीजिंग। चीन की सेना में अक्सर ये शिकायत आम रहती है कि उनके सैनिकों में प्रतिस्पर्धा, तकनीकी दक्षता की कमी हैं। वे ईमानदार भी नहीं हैं। इस वजह…

चुनाव के लिए बूथ के मतदाताओं का डाटा प्रबंधन करेगी भाजपा

एजेंसी समाचार लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा बूथ के मतदाताओं से लेकर योगी मोदी सरकार की योजनाओं का डाटा प्रबंधन करेगी। 18 जनवरी को प्रदेश मुख्यालय में होने वाली…

मांसाहारी महिलाओं के दूध में मिल रहा साढ़े तीन गुना ज्यादा कीटनाशक मां से पहुंच रहा शिशुओं में

एजेंसी समाचार लखनऊ। फसलों व खानपान की चीजों में खतरनाक रसायनों के अंधाधुंध उपयोग से हमारे नवजात भी अछूते नहीं हैं। मां के दूध से इनमें जन्म के साथ ही…

रूस के लिए सबसे बड़ा खरीदार बना भारत

एजेंसी समाचार नई दिल्ली: भारत रूस के लिए कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया है. पिछले कुछ महीनों में भारत रूस से सबसे ज्यादा कच्चे तेल का आयात…

ई-रिक्शा से चांदी की तस्करी

एजेंसी समाचार नई दिल्ली। ई-रिक्शा में चांदी की तस्करी कर बांग्लादेश ले जाते समय एक तस्कर को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने सोमवार को जानकारी…

प्रधानमंत्री मोदी ने अग्निपथ योजना को बताया गेम चेंजर

एजेंसी समाचार नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निवीरों के पहले बैच से सोमवार को बातचीत की। इस दौरान उन्होंने युवाओं के जज्बे की सराहना भी की। प्रधानमंत्री ने अग्निवीरों…

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कोरोना काल में बच्चों की 15 प्रतिशत फीस होगी माफ

एजेंसी समाचार प्रयागराज। कोरोना काल में स्कूल फीस मामला मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है। इलाहबाद हाईकोर्ट का अभिभवकों के पक्ष में बड़ा फैसला दिया है। बच्चों की…

दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में और बढ़ेगी ठंड! 12 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार, जानें मौसम का हाल फिलहाल अभी राहत की बात ये है कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण शीतलहर देखने को नहीं मिल रही है। उत्तर भारत में धुंध की चादर है।देश की राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों को एक बार फिर तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक कड़ाके की ठंड से एक-दो दिन राहत मिलने के बाद अब एक बार दिल्ली और मैदानी इलाकों में ठंड की एक लहर देखने को मिल सकती है। 12 जनवरी को पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है ।उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे 1 से 8वीं तक के स्कूल फिलहाल अभी राहत की बात ये है कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण शीतलहर देखने को नहीं मिल रही है। उत्तर भारत में धुंध की चादर है।कल के बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। 12 जनवरी को जम्मू कश्मीर में तेज बारिश एवं हिमपात और दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार हैं।दिल्ली में मंगलवार को शीतलहर से राहत मिली। हालांकि घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई जिससे सड़क तथा रेल यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सोमवार को 3.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले, आज मंगलवार को 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड और पालम के मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.4 डिग्री सेल्सियस और 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यूपी के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में प्रचंड शीतलहर का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर मंडलों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मौसम केंद्र लखनऊ की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश के अनेक हिस्सों में भयंकर शीतलहर चली। इसके अलावा अनेक स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और मेरठ मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी कम रहा। इसके अलावा कानपुर, वाराणसी, झांसी, आगरा तथा प्रयागराज में यह सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज तथा कानपुर मंडलों में रात का तापमान भी सामान्य से काफी कम रहा। इस दौरान इटावा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा हरदोई में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 5.2 डिग्री, मुजफ्फरनगर, अयोध्या और बाराबंकी में 5.5-5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के अनेक स्थानों पर घना कोहरा गिरने और शीत लहर चलने का अनुमान है। पिछले करीब एक हफ्ते से लगभग पूरा प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में है। सर्दी और कोहरे की वजह से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को ज्यादातर स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है और सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 7.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 10.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.3 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 8.5 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में पांच डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 7.2 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में और बढ़ेगी ठंड! 12 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार, जानें मौसम का हाल फिलहाल अभी राहत की बात ये है कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी…

आज ही के दिन हुआ था लाल बहादुर शास्त्री का निधन, रहस्य बनकर रह गई थी मौत

आज ही के दिन हुआ था लाल बहादुर शास्त्री का निधन, रहस्य बनकर रह गई थी मौत पंडित नेहरू के निधन के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में…