36 के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा

1638
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। बिजली चोरी को लेकर शनिवार पीतलबस्ती समेत कई इलाके में बिजली अफसरों ने छापा मारा। इन इलाकों में टीम ने 36 लोगों को चोरी करते पकड़ा, सभी के खिलाफ थाने में एफआईआर कराई गई है।
शनिवार सुबह पीतलबस्ती एसडीओ राजवीर कटारिया, जेई शिव प्रसाद मौर्य, संतोष कुमार संग तमाम लाइन स्टाफ ने पीतलबस्ती, गलशहीद, कटार शहीद इलाके में बिजली चोरी को अभियान चलाया। टीम ने इन इलाकों में 36 लोगों को चोरी की बिजली चलाते पकड़ा। सभी के खिलाफ अलग अलग थानों में एफआईआर दर्ज कराई है।

LEAVE A REPLY