भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में बनी वैज्ञानिक, चमोली की बेटी मोनिका

433
Share

उत्तराखंड के चमोली जिले के कांडई-चंद्रशिला गांव की मोनिका राणा का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। मोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनका कहना है कि कठिन परिश्रम और लगन से की गई मेहनत से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

मोनिका का परिवार वर्तमान में देहरादून में रह रहा है। उनके पिता शिशुपाल सिंह राणा सेना के शिक्षा कोर से नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि माता ऊषा राणा गृहणी हैं। मोनिका तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी है।

LEAVE A REPLY