Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। हरिद्वार फोटोशूट करने आये तमिलनाडु के युवक के साथ धामपुर में लूट हो गयी जिसमें उसका कैमरा, लैपटाॅप और पैसे आदि चले गये। परेशान हाल शुक्रवार की देर रात वह रोडवेज के पास भटक रहा था। हिन्दी भाषा न आने के कारण वह अंग्रेजी में बोलकर लोगों से मदद मांग रहा था। इस लड़के के आसपास लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गयी। लैपर्ड 17 पर तैनात कांस्टेबिल 1564 प्रघुम्न व 3013 विकास भी मौके पर पहुंचे और लड़के से इंग्लिश मंे बातचीत की तब पता चला कि लड़के का नाम अरूण प्रसाद है और वह तमिलनाडु के डिंडीगल तलूक इलाके का रहने वाला है। उसने बताया कि 28 मई को वह हरिद्वार में फोटोशूट करके धामपुर आया था जहां उसके साथ कुछ बदमाशों ने लूटपाट कर उसका लैपटाॅप, कैमरा, मोबाइल और नकदी छीन ली। इसकी एफआईआर भी उसने दर्ज कराई। युवक ने बताया कि उसे घर जाना है मगर हिन्दी भाषा का ज्ञान न होने के कारण कोई उसकी बात नहीं समझ पा रहा।
दोनो रहम दिल कांस्टेबिल ने युवक की मदद करते हुए अपने पास से व वहां मौजूद लोगों के सहयोग से 1700 रूपये की रकम इकट्ठा कराई और उसे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन तमिलनाडु जाने वाली ट्रेन में बिठाया। मुरादाबाद पुलिस का यह मानवीय चेहरा देखकर युवक अरूण प्रसाद की आंखो में आंसू आ गये और उसने कांस्टेबिल प्रघुम्न व विकास के साथ साथ मुरादाबादवासियों का भी दिल से आभार प्रकट किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *