Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश को 96975 वोटो से हराने के बाद गठबंधन प्रत्याशी डा0 एसटी हसन ने 640021 वोटों को हासिल कर जीत का सेहरा पहना। डा0 एसटी हसन की जीत की खुशी में मण्डी समिति में ही जश्न का माहौल नजर आने लगा था। डा0 एसटी हसन की जीत पर सपाई व बसपाई एवं रालोद कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। वहीं शहर में भी डा0 एसटी हसन की जीत पर खुशी का माहौल देखने को मिला और मिठाइयां बांटी। समाजवादी पार्टी मंे देर रात तक जश्न का माहौल नजर आया।
वहीं कुंवर सर्वेश को 543046 एवं कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी को 58138 मत मिले। अपनी जीत के बाद मीडिया से बातचीत में डा0 एसटी हसन ने कहा कि मुरादाबाद का अभूतपूर्व विकास होगा और वह अपने लोकसभा क्षेत्र में हर व्यक्ति की समस्या के समाधान के लिए हर समय तत्पर है। देर रात तक डा0 एसटी हसन के निवास पर उन्हें बधाईयां देने वालों का सिलसिला जारी रहा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *