Share

देहरादून- 17 मई, 2019 उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री आर.राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में जारी श्री केदारनाथ जी की यात्रा के लिए हेली सेवा के अन्तर्गत कुल 7 कम्पनियों को अनुमति प्रदान की गई है। जिन हेली सेवा कम्पनियों को अनुमति प्रदान की गई है उनमें सिरसी रूट के अन्तर्गत मै0 हिमालयन हैली सर्विस प्रा0लि0, फाटा रूट के अन्तर्गत मै0 पवनहंस लि0, मै0 यू0टी0 एयर0 इण्डिया प्रा0लि0, मै0 थम्बी एविएशन प्रा0 लि0, मै0 इण्डोकाप्टर प्रा0 लि0 तथा गुप्तकाशी रूट के अन्तर्गत मै0 आर्यन एविएशन प्रा0लि0 एवं मै0 ऐरो एविएशन है। उन्होंने बताया कि प्रति तीर्थयात्री का एक ओर के किराए की दरें इस प्रकार रखी गई है सिरसी से रूपये 2470, फाटा से रूपये 2399, गुप्तकाशी से रूपये 4275। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों को सूचित किया कि वे टिकट लेते समय दलालों और ठगों से सावधान रहें तथा किसी को भी निर्धारित किराये से अधिक भुगतान न करें। अधिक किराया मांगे जाने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन से संपर्क करें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *