Share

काशीपुर- काशीपुर के चैती ग्राउन्ड मे दिनांक-03 मई से 05 मई, 2019 तक सांय 06 बजे से तीन दिवसीय काशीपुर चैती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने सभी मीडिया कार्मियों को महोत्सव मे आमंत्रित किया है। उन्होने बताया मीडियाकर्मी कल सांय 03 बजे के बाद महोत्सव मे प्रवेश हेतु प्रवेश पास उप जिलाधिकारी कार्यालय काशीपुर से प्राप्त कर सकते है। उन्होने बताया महोत्सव के अन्तर्गत प्रथम दिन कुमांयू म्यूजिक एण्ड फाॅक डान्स, उधमसिंह नगर गाट टेलेन्ट व रागिनी टंडन की पंजाबी बीट्स, द्वितीय दिन जौनसारी म्यूजिक एण्ड डांस, राग रंग व कव्वाली नाईट्स व तीसरे दिन गढवाली म्यूजिक एण्ड डांस, अजय कौशिव की बाॅली हाॅप व पवनदीप राजन की बालीवुड म्यूजिक का आयोजन किया जायेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *