Share

देहरादून-चारधाम यात्रा को शान्तिपूर्वक एवं सफल संचालन हेतु आयुक्त गढवाल मण्डल डाॅ बीवीआरसी पुरूषोतम द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा रूट पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि यात्रा मार्ग पर अभियान चलाकर साफ-सफाई की जाय जिसमें स्वयंसेवी संस्थाओं और स्कूली छात्र/छात्राओं का सहयोग प्राप्त किया जाय, यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय की व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं भी चाकचैबंद रखने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि यात्रा मार्ग पर जानकारीपरक साइनबोर्ड लगाये जायं, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पंहुचने में किसी प्रकार की असुविधा न हों। चारधाम यात्रा रूट पूर्व की भांति निर्धारित रूट मुख्य बिन्दु ऋषिकेश से बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री मार्ग से ही संचालित किया जायेगा। 07 मई को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, 9 मई को श्री केदारनाथ के कपाट, और 10 मई को श्री बद्रीनाथ के कपाट खोले जाएंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *