आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नीरज खैरवाल की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन

529
Share
रुद्रपुर 24 जनवरी- आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नीरज खैरवाल की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होने कहा सभी उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रो का भ्रमण कर क्रिटीकल व वनरेवल बूथो का चिन्हिकरण करते हुए सूची निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराये। उन्होने कहा जो बूथ क्रिटीकल व वनरेवल है, उन्हे किस कारण से इस श्रेणी मे रखा गया है कारण भी बताये। उन्होने उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा सभी मतदाताओ के नाम मतदाता सूची मे अवश्य अंकित होने चाहिए। उन्होने कहा सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलो का निरीक्षण कर मतदेय स्थलो मे दिव्यांग मतदाताओ हेतु रैम्प, विद्युत, पानी व शौचालय की व्यवस्था शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा चुनाव आयोग द्वारा कुछ मतदेय केन्द्रो की वेवकास्टिग कराई जायेगी इसलिए जिन क्षेत्रो मे सुचारू रूप से इंटरनेट कनेक्विटी है उन मतदेय स्थलो की सूची भी प्रेषित करे ताकि आयोग के निर्देशानुसार उन मतदेय स्थलो की वेवकास्टिग कराई जा सके। उन्होने कहा सीमांत क्षेत्रो के अन्तर्गत अभी भी जिन पुलिस थानो व चैकियो मे सीसीटीवी कैमरे नहीे लगे है उनकी सूची उपलब्ध कराये ताकि उनमे सीसीटीवी कैमरे लगाये जा सके। उन्होने कहा जिन पोलिग बूथो पर मोबाइल कनेक्टिविटि नही है, उन्हे भी चिन्हित किया जाए ताकि संचार कम्पनियो द्वारा उस क्षेत्र मे संचार सेवाए दुरूस्त की जा सके। उन्होने पुलिस अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि वे आगामी लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए विधानसभावार फोर्स की आवश्यकता को बताये ताकि इस सम्बन्ध मे आयोग को अवगत कराया जा सके।
बैठक मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वलिंदरजीत सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह चैहान, उप जिलाधिकारी दयानन्द सरस्वती, नरेश चन्द्र दुर्गापाल, निर्मला बिष्ट, विजयनाथ शुक्ल, युक्ता मिश्र, विवेक प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY