Share

हुकूमत एक्सप्रेस
अमरोहा। अमरोहा में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल की रिमांड बढने के बाद एनआइए व एटीएम जल्दी ही बड़ी कार्रवाई कर सकती है। नोगावां सादात, रजबपुर व डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कई संदिग्ध युवकों खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं जिनसे पूछताछ हो सकती है। खुफिया एजेंसियों को उनके मुफ्ती सुहैल के संपर्क में होने की जानकारी मिली है। उनकी गतिविधियां संदिग्ध मानी जा रही हैं।
गौरतलब है कि एनआइए व एटीएस ने 26 दिसंबर को अमरोहा के मुहल्ला मुल्लाना में छापा मार कर मुफ्ती सुहैल को गिरफ्तार किया था। उसके साथ ही मुहल्ला पचदरा से इरशाद, गांव सैदपुर इम्मा से सईद व रईस को गिरफ्तार किया था। इन पर आंतकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इनकी गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियों ने अमरोहा में कई स्थानों पर छापा मार कर लोगों से पूछताछ की तथा साक्ष्य जुटाए। गिरफ्तार सभी दस संदिग्धों को अदालत ने 12 दिन की रिमांड पर एनआइए को सौंपा था। रिमांड खत्म होने के बाद अब फिर से एनआइए के आवेदन पर अदालत ने मुफ्ती सुहैल व मेरठ के साकिब के लिए तीन दिन की रिमांड अवधि बढ़ा दी है। शेष को जेल भेज दिया है।
रिमांड के बढने से एक बात लगभग साथ हो गई है कि अभी खुफिया एजेंसियां जिले में छापा मार कर कई लोगों से पूछताछ कर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों को नौगावां सादात, रजबपुर व डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कई गांव के युवकों की गतिविधियों पर शक है। वह सुहैल के संपर्क में बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सुहैल की रिमांड अवधि बढने के बाद इन युवकों से भी पूछताछ की जा सकती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *