Share

उत्तरकाशी, 19 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज एक सड़क हादसे में मां और बेटा सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी।

पुरोला के पुलिस थानाध्यक्ष रवि प्रसाद कवि ने बताया कि पुरोला से देहरादून जा रही कार नौगांव—पुरोला मार्ग पर गोलना पहाड़ी के पास अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि एक पुरूष और एक महिला की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि एक अन्य पुरूष ने नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान नितिन (27), रीना (50) और उसके 26 वर्षीय पुत्र चिराग के रूप में हुई है ।

कल जिले के डामटा क्षेत्र में एक बस के खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार 14 व्यक्तियों की मौत हो गयी थी और इतने ही अन्य लोग घायल हो गये थे ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *