Share
देहरादून 18 नवम्बर (सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को जनपद उत्तरकाशी के डामटा में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा उक्त दुर्घटना में घायल लोगों को अतिशीघ्र समुचित उपचार उपलब्ध कराने व घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर भेजकर घायलों को हायर सेंटर, देहरादून लाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र के निर्देश पर गम्भीर घायलों को हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून लाया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा श्री अमित नेगी व जिलाधिकारी, उत्तरकाशी से घटना की पूरी जानकारी भी प्राप्त की तथा मृतकों के परिजनों व घायलों को तत्काल अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिये है।
उक्त दुर्घटना में गम्भीर घायल 06 लोगों को हेलीकाप्टर के माध्यम से एम्स, ऋषिकेश व जौलीग्रांट चिकित्सालय, देहरादून में भर्ती कराया गया है, जबकि 08 घायलों को एम्बुलेंस द्वारा उपचार हेतु देहरादून लाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में अभी तक में 14 लोगों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है, रेस्क्यू अभी जारी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *