Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। गुरूवार को स्वच्छता महारैली में शामिल होने आये नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के आने से पहले मेयर ने एक नया बखेड़ा शुरू कर दिया कार्पेट बिछाने के सवाल पर भड़के मेयर ने पत्रकारों के साथ अभद्रता की।
स्वच्छता महारैली का आयोजन रेलवे स्टेडियम में कार्यक्रम किया जा रहा था। रैली से पहले रैली स्थल के आसपास के क्षेत्रों को खूब चमकाया गया। साथ ही सड़क के किनारे फुटपाथ के गड्डों को भरने की जगह गड्ढों को कार्पेट डालकर ढक दिया गया।
पीलीकोठी चैराहे से लेकर सिविल लाइन महिला थाना क्षेत्र तक सड़क किनारे फुटपाथ टूटा पड़ा है, जिसको काफी समय से रिपेरिंग का काम चल रहा था स महारैली के आयोजन से पहले कार्य को पूरा नहीं किया गया जिसकी वजह से मंत्री की निगाह कहीं इन गड्ढों पर न पड़ जाए, इसलिए पीलीकोठी से महिला थाने तक सड़क से मिलते जुलते रंग की कार्पेट बिछवा दी गई सड़क किनारे मिट्टी के ढेरों की सफाई करा दी गयी जिस पर सवाल पूछने पर मेयर भड़क गए और पत्रकारों के साथ अभद्रता पर उतर आए।
इस पूरे मामले में मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि सड़क पर
धूल नहीं उड़े इसलिए कार्पेट बिछाई गई है. ठेकेदार ने यह कार्पेट निशुल्क बिछाई है. और कार्पेट बिछाई भी है तो तुमको क्या परेशानी है. चलो जाओ यहां से।
इसके बाद कैमरे बंद होते हैं मेयर ने पत्रकारों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। कहा कि तुम लोगों को कोई और काम नहीं है. देखने वाली बात है अगर मंत्री आ रहे हैं तो सड़क से धूल नहीं उड़े इसलिए कार्पेट बिछा दी नहीं तो यहां से गुजरने वाले लोग रोज धूल फांकते रहते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *