Share

एजेंसी न्यूज
इटली। आखिरकार बाजीराव की हो ही गईं मस्तानी। जी हां, दीपिका और रणवीर की शादी हो चुकी है। बॉलीवुड के इस खूबसूरत कपल ने इटली का फेमस लेक कोमो अपनी शादी के लिए बुक किया है। बुधवार यानी 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज से रणवीर-दीपिका ने शादी कर ली। रणवीर और दीपिका ने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। अब करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में रणवीर-दीपिका ने शादी की रस्में अदा की। दीपिका और रणवीर अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखना चाहते थे। इसके चलते उन्होंने किसी भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी को शादी में इनवाइट नहीं किया। साथ ही वेन्यू से एक भी फोटो शेयर करने पर बैन लगा दिया।
दीपिका और रणवीर ने लाख कोशिश की हो लेकिन शादी का एक वीडियो सामने आ चुका है। जी हां, दीपिका और रणवीर की शादी का ये वीडियो काफी दूर से लिया गया है इसलिए साफ नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये वीडियो दीपिका और रणवीर की शादी का गवाह बन गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, शादी की रस्में सुबह 7 बजे हुईं। रणवीर और दीपिका के वेन्यू की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। शादी के बाद लेक कोमो के कास्टा डिव रिजॉर्ट में मेहमानों के लिए लंच ऑर्गनाइज किया गया। शादी की फोटो और वीडियो लीक ना हो इसलिए सभी मेहमानों के फोन और कैमरे पर स्टिकर लगा दिए गए हैं। शादी के वीडियो के अलावा संगीत सेरेमनी का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका और रणवीर डांस रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं। संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई हैं। तस्वीरों में रणवीर काले रंग का पठानी सूट पहने दिख रहे हैं। वही दीपिका ने ऑफ व्हाइट कलर का शरारा पहना है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *