Share
देहरादून  (सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देश के प्रथम गृह एवं उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता व अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम आज जो विस्तृत, एकीकृत व सुनहरा भारत देख रहे हैं उसमें सरदार पटेल की कूटनीति व दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा। युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शो से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज का दिन हमें अपने को राष्ट्र की सेवा के लिये समर्पित करने की भी प्रेरणा देता है। आजाद भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को पहली बार सच्चा सम्मान दिया जा रहा है। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा Statue Of Unity न केवल सरदार पटेल के प्रति देश की कृतज्ञता है, बल्कि हिंदुस्तान की एकता और अखंडता का भी प्रतीक है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *