Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की लापरवाही और नजरअंदाजी के कारण नवीन नगर की मुख्य सड़क का रिहायशी इलाका जिस प्रकार आज पूरा बाजार बन चुका है उसी प्रकार मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की लापरवाही के कारण नवीन नगर से अवंतिका चैक होकर वेव की ओर जाने वाली सड़क का भी वही हाल हो रहा है। यहां भी एक दिन इसी प्रकार पूरा बाजार बन जायेगा और तब एमडीए हाथ पर हाथ रखकर बैठा रहेगा। क्योंकि जिस प्रकार नवीन नगर के लोगों के खिलाफ वह आज तक कोई कार्यवाही नहीं कर पाये यही हालात इस सड़क के भी बनते जा रहे है।
पहले तो मुरादाबाद विकास प्राधिकरण आंख बंद कर सब निर्माण चाहे वह सड़क पर हों या नालों पर हों होने देता है और उसके बाद कार्यवाही के नाम पर खानापूरी करता है। अवंतिका कालोनी के लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत माननीय मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की जायेगी। क्योंकि ऐसे बाजारों से दुकानदारों और अन्य लोगों में अक्सर झगड़े होते देखे गये है जो कभी भी कोई रूप ले सकता है और वास्तव में देखा जाये तो इसके लिए जिम्मेदार मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ही होगा। क्योंकि वह ही इस तरह के निर्माणों को प्रोत्साहन देता रहता है वरना समय रहते उनके खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं करता।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *