Share
देहरादून  (सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
अपने शोक संदेश में मुंख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ‘‘उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पं.नारायण दत्त तिवारी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करता हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को दुःख सहने की प्रार्थना करता हूं। तिवारी जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, विरोधी दल में होने के बावजूद उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर रहकर सदैव अपना स्नेह बनाये रखा।
श्री तिवारी के जाने से भारत की राजनीति में जो शून्य उभरा है, उसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। तिवारी जी देश के वित्त मंत्री, उद्योग मंत्री और विदेशमंत्री जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
उत्तराखण्ड श्री तिवारी जी के योगदान को कभी नहीं भुला पाएगा, नवोदित राज्य उत्तराखण्ड को आर्थिक और औद्योगिक विकास की रफ्तार से अपने पैरों पर खड़ा करने में तिवारी जी ने अहम भूमिका निभाई।’’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *