Share
देहरादून 17 अक्टूबर (सू.ब्यूरो)-मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने गुरुवार को सचिवालय में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए एमओयू की फॉलो अप मीटिंग की। उद्योग विभाग का मॉनिटरिंग और फॉलो अप सेल निवेशकों से संपर्क कर लगातार फॉलो अप कर रहा है। निर्देश दिए कि विभाग भी अपने विभाग से संबंधित एमओयू का फॉलो अप करें। तीन महीने के अंदर निवेश संबंधी कार्यवाही धरातल पर दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए कि उनके स्तर पर निवेश के लिए जो एमओयू हुए हैं, उनकी मॉनिटरिंग कर निवेश को प्रोत्साहित करें।
प्रमुख सचिव उद्योग श्रीमती मनीषा पंवार ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में अब तक 602 निवेशकों ने एक लाख 24 हजार करोड़ रुपये के निवेश का एमओयू किया है। फॉलो अप के लिए उद्योग विभाग ने सेल का गठन कर लिया है। सेल ने 402 निवेशकों से अब तक सीधा संपर्क किया है। एमओयू को धरातल पर उतारने की रणनीति बना ली गई है। सभी संबंधित विभागों ने नोडल अफसर नामित कर दिए हैं। निवेशकों को ऑनलाइन जानकारी देने के अलावा दूरभाष से भी संपर्क किया जा रहा है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रत्येक मंगलवार को एमओयू के फॉलो अप की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव आईटी, शहरी विकास श्री आरके सुधांशू, सचिव परिवहन श्री शैलेश बगोली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *