59 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में बंद, मतगणना आज

496
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में गुरूवार को मतदान बार के बड़े हाॅल में शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। कुल 1893 मतों में से 1742 मत डाले गये। लंच से पूर्व धीमा मतदान रहा। लंच बाद मतदान की गति तेज हुई। 21 पदों के लिए 59 प्रत्याशी मैदान में रहे। चुनाव प्रक्रिया प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक चली।
चुनाव में अपनी अपनी ओर रिझाने में हर प्रत्याशी ने अंतिम समय तक भरपूर कोशिश की। मतदान स्थल पर भारी संख्या में समर्थक जुटे रहे। शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल तैनात रहा।
चुनाव प्रक्रिया को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने में चेयरमैन जवाहर लाल खन्ना ने चुनाव कमेटी व मतदाताओं का धन्यवाद अर्पित किया।
चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में रमा शंकर, विजय गुप्ता, एसपी उपाध्याय, मुख्तयार अहमद, सुभाष गर्ग, रमेश सिंह आर्य, संजय सोनी, नरेन्द्र सिंह चैहान, शमशेर सिंह, श्रीकान्त, विशाल कान्त, कपिल विश्नोई, संदीप खन्ना, प्रमोद, प्रत्येकी, सतीश विश्नोई, प्रदीप गुप्ता, रजत बंसल, राजेश कुमार, ओमपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, खलीलुज्जमा, विनोद कुमार सिंह आदि ने अपना सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY