Share
उत्तरकाशी/देहरादून 20 सितम्बर, 2018(सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को उत्तरकाशी पहुंचकर विधायक श्री गोपाल सिंह रावत के कचहरी रोड़ स्थित आवास में जाकर उनकी स्व.माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने विधायक श्री गोपाल सिंह रावत व उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
इस दौरान विधायक श्री राजेश शुक्ला, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री अजय भट्ट भी मौजूद थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *