Share
देहरादून 19 सितम्बर, 2018(सू.ब्यूरो)-15 सितम्बर, 2018 से 02 अक्टूबर 2018 तक ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ के अन्तर्गत राज्य में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में 22 सितम्बर को ‘रेलवे स्वच्छता दिवस’ के तहत प्रदेश में स्थित रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। 25 सितम्बर को ‘स्वछाग्राहियों के स्वच्छाग्राही-एक से अनेक’ दिवस के तहत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत  स्वच्छाग्राहियों द्वारा लोगों को ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के प्रति जागरूक कर स्वच्छता सम्बन्धी कार्यों के लिए श्रमदान किया जायेगा। 29 सितम्बर को ‘अन्तर्राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मेलन’ दिवस के अन्तर्गत जन जागरूकता के उद्देश्य से जनपदों में स्वच्छता से सम्बन्धित गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन जनपद व राज्य स्तर पर किया जायेगा। जनपदों में ग्राम पंचायत स्तर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन कार्यों का किसी चयनित ग्राम पंचायत में शुभारंभ किया जायेगा। इसी दिन ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण, जल स्रोत संरक्षण व संवर्द्धन अभियान तथा पौराणिक जल स्रोतों, धारा, नौला आदि की सफाई का कार्य भी किया जायेगा।
‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम के तहत 15 सितम्बर 2018 को प्रदेश में ‘स्वच्छारंभ दिवस’, 16 सितम्बर को ‘स्वच्छता सभा दिवस’ व 17 सितम्बर को ‘सेवा दिवस’ का आयोजन किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *