Share
देहरादून 23 जुलाई, 2018-सोमवार को दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने सूचना महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2007 बैच के आईएएस श्री चौधरी ने रिंग रोड़, जोगीवाला स्थित सूचना महानिदेशालय में सूचना महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। अपर निदेशक डाॅ. अनिल चंदोला व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्री चौधरी का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद महानिदेशक ने अधिकारियों से विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विकास योजनाओं व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों से योजनागत रूप से काम करना होगा। इसमें मीडिया की प्रभावी भूमिका है। उन्होंने मीडिया से बेहतर समन्वय पर विशेष तौर पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभाग में लम्बित पड़े मामलों के निस्तारण और समाचार पत्रों की मान्यता को लेकर जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र कुमार चौधरी के पास अपर सचिव खनन का भी प्रभार है और इससे पूर्व वे जिलाधिकारी नैनीताल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *