Share
देहरादून 23 जुलाई, 2018-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को एमडीडीए काॅम्पलेक्स, घण्टाघर स्थित आर्ट गैलरी में समकालीन चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। समकालीन चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन ख्याति प्राप्त चित्रकार स्व. श्री सुरेन्द्र पाल जोशी की स्मृति में आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड व अन्य राज्यों के कलाकारों द्वारा अपनी कलाओं की जो प्रदर्शनी लगाई गई है, यह कला के सृजन का प्रतीक है। सृजनशील कलाकारों ने अपनी कला समर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून प्रदेश की राजधानी के साथ ही देश का प्रमुख डेस्टिनेशन भी है। उत्तराखण्ड की संस्कृति, कल्चर की झलक पर्यटकों को एक ही स्थान पर मिल सके, इसके लिए प्रदेश में डेस्टिनेशन सेंटर विकसित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, अनेक जनपदों से आये चित्रकार एवं गणमान्य उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *