असालतपुरा चैकी इंचार्ज मुम्ताज खां ने स्मैक बेचते दो पकड़े

524
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जब से असालतपुरा चैकी का चार्ज निर्भीक और जुझारू एसआई मुम्ताज खां ने लिया है तब से आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम कसी हुई है। अगर कोई अपराधी जरा भी किसी गतिविधि मंे लिप्त होता है तो सतर्क एसआई मुम्ताज खां की निगाहो मंे आ जाता है और फिर पहुंचता है सीधा जेल।
शनिवार को एसआई मुम्ताज खां ने दो नशे के सौदागरो को धर दबोचा। शहर में नशे के सौदागर सक्रिय हैं और युवाआंे के बीच नशा बेचकर अपनी जेबें भर रहे है। पुलिस द्वारा आए दिन इन नशे के सौदागरो की धरपकड़ हो रही है। शनिवार को गलशहीद पुलिस ने उवैस सैफी पुत्र बहारे निवासी इस्माइल रोड असालतपुरा को स्मैक की 18 पुड़ियों व 18800 रूपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया। वहीं रहमतुल्ला उर्फ गुड्डू पुत्र इस्माइल निवासी बरवाला मझरा कटघर को स्मैक की 12 पुड़ियों व 590 रूपये के साथ दबोचा गया।

LEAVE A REPLY