Share
देहरादून- मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध निशानेबाज श्री जसपाल राणा की बेटी सुश्री देवांशी राणा ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सुश्री देवांशी राणा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित जूनियर शूटिंग वल्र्ड कप में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने सुश्री देवांशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि देवांशी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रदेश सरकार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों को हर प्रकार की परिस्थिति में मनोबल ऊँचा रखते हुए अच्छा प्रदर्शन करने की आवश्यकता होती हैै।
इस अवसर पर सुश्री देवांशी की मां श्रीमती रीना राणा एवं दादा जी श्री नारायण सिंह राणा भी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *