Share
देहरादून 28 अप्रैल, 2018(सू.ब्यूरो)-पौड़ी निवासी श्री कमल रावत ने मुख्यमंत्री मोबाइल एप पर शिकायत दर्ज की थी कि पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के कोट क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धर्मक्षेत्र श्री डांडानागराजा मंन्दिर के लिये बस सेवा एक वर्ष से अधिक समय से बन्द पड़ी है, जिससे 100 से अधिक गावों के निवासीयों को छोटे टैक्सी वाहनों में यात्रा कर अतिरिक्त पैसा देना पढता है, इसके लिये उन्होने श्री डांडानागराजा मन्दिर तक बस सेवा शुरू करवाने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा उपरोक्त शिकायत प्राप्त होने पर परिवहन आयुक्त उत्तराखण्ड से समस्या का अतिशीघ्र निस्तारण करने की अपेक्षा की गई।
मुख्यमंत्री कार्यालय से उपरोक्त शिकायत प्राप्त होते ही परिवहन आयुक्त ने संभागीय परिवहन अधिकारी गढ़वाल संभाग को सम्बन्धित अधिकारियों  से साथ बैठक कर इस मार्ग पर शीघ्र बस सेवा करवाने के निर्देश दिए ।
 27 अप्रैल 2018 को संभागीय परिवहन अधिकारी गढ़वाल की अध्यक्षता में सचिव जीएमबीएसएस, पौड़ी स्टेशन इंचार्ज, जीएमओयू लिमिटेड पौड़ी के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक में लिये गये निर्णय के बाद बस संख्या यूके-12-पीए-0031 पौड़ी- श्री डांडानागराजा मार्ग पर नियमित बस सेवा शुरू हो गयी है। बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्रवासियों व शिकायतकर्ता श्री कमल रावत ने खुशी जताई है व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र का आभार प्रकट किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *